फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid on ourvedic medicine centers

आयुर्वेदिक दवाओं की दुकानों पर छापे को पहुंची टीम का घेराव, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
raid on ourvedic medicine centers
स्वार। नगर में आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री की दुकानों पर सैंपल लेने पहुंची आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और टीम के बीच र तकरार हुई। मामला कोतवाली पहुंच गया जहां बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के टीम नोडल अधिकारी डॉ. चंचल कुुमार के नेतृत्व में शाम लगभग चार बजे स्वार पहुुंची। बताया जाता है कि टीम ने नगर के मुख्य बाजार स्थित एक विक्रेता की दुकान से दवा का सैंपल लिया। इसके बाद अगली दुकान पर पहुंची। तब तक व्यापार मंडल को सूचना मिल गई। इसके चलते तमाम व्यापारी नेता आ गए। उन्हें बिना पुलिस कर्मियों के सैंपल ले रही टीम को संदिग्ध मानते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इस पर टीम कोतवाली पहुंच गई। कुछ देर बाद त्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी, नगराध्यक्ष लईक गोल्ड़न, अतीक अंसारी समेत कई व्यापारी भी कोतवाली आ गए। नोडल अधिकारी ने एसडीएम सचिन राजपूत को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसडीएम के हस्तक्षेप पर व्यापारी शांत हुए जिसके चलते किसी भी तरह की कार्रवाई किए बगैर ही दोनों पक्ष चले गए। व्यापार मंडल के नेता लक्ष्मीकांत सैनी, लईक गोल्डन और अनवर अली का कहना है कि चूंकि टीम के साथ पुलिस नहीं थी इस लिए टीम संदिग्ध प्रतीत हुई जिसके चलते गलतफहमी में विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed