फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid on electric

आधे शहर में बिजली के छापे, 15 पर  रिपोर्ट

Mon, 24 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  / रामपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
raid on electric
पुराना गंज मे चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम और मौजूद पुलिस वाले।

विज्ञापन

रविवार को एक्सईएन के निर्देशों पर आधे शहर में बिजली चोरी रोकने को ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। शहर के पांच बिजलीघर क्षेत्रों में एक साथ हुई छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो वहीं दो उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने की संस्तुति की गई। चेकिंग के दौरान शहर के कुछ स्थानों पर बिजली अफसरों को विरोध का सामना करना भी पड़ा। लोगों से नोकझोंक व कहासुनी के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।                  

बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए महकमे ने कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के जिन मोहल्लों में अब तक बिजली अफसर कार्रवाई के नाम पर पीछे हट जाते थे अब, उनमें ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। रविवार को शनिवार को एक्सईएन प्रथम एसके पांडे ने सभी एसडीओ व जेई के साथ मीटिंग कर छापेमार कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर रविवार को पहाड़ी गेट, डूंगरपुर,  किला, रजा इंटर कालेज, शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्रों में एसडीओ-जेई द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिसमें खजान खां का कुआं, घेर कटेबाज खां, गोलीबदान, नालापार समेत कई मोहल्लों में ताबड़तोड़ छापे मारे। शहर के एक मोहल्ले में बिजली अफसरों को विरोध झेलना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों के खिलाफ कोतवाली व गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं दो उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed