{"_id":"60969d331a558e554402bb37","slug":"radico-khaitan-to-set-up-oxygen-generator-plant-in-five-districts-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: रेडिको खेतान उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में लगवाएगी ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, इन जिलों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: रेडिको खेतान उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में लगवाएगी ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, इन जिलों का हुआ चयन
Sat, 08 May 2021 07:46 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 May 2021 07:46 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए रेडिको खेतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए रेडिको खेतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का बीड़ा उठाया है। ये प्लांट रामपुर के बिलासपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, महोबा एवं चित्रकूट जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई है। रेडिको खेतान ने महाराष्ट्र की एक कंपनी को प्रदेश में पांच ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक केपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कंपनी संकट की इस घड़ी में अपने सामाजिक जिम्मेदारी को ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि ये प्लांट सरकारी अस्पतालों में लगाए जाएंगे। रामपुर में यह प्लांट बिलासपुर सीएचसी में लगाई जाएगी, क्योंकि यहां के जिला अस्पताल में पहले से ऑक्सीजन प्लांट है।
विज्ञापन
बिलासपुर सीएचसी 40 बेड का अस्पताल है। यहां 24 घंटों ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था इस प्लांट के माध्यम से की जाएगी। एक माह के अंदर सबसे पहला प्लांट बिलासपुर सीचएसी पर लगाए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रयागराज, कौशाम्बी, महोबा और चित्रकूट के सरकारी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं। 35 से 40 दिनों के अंदर सभी जगहों पर आक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए जाएंगे। इस पर लगभग तीन करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन