फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Question raised, will the 35 Pakistanis living in Rampur get Indian citizenship

Rampur News: उठा सवाल, क्या रामपुर में रहे 35 पाकिस्तानियों को मिलेगी भारत की नागरिकता

Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Question raised, will the 35 Pakistanis living in Rampur get Indian citizenship
रामपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। रामपुर में लाॅन्ग टर्म वीजा पर दशकों से रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों के भारतीय नागरिकता पाने के आवेदनों पर भी संकट के बादल छा गए हैं। उनकी नागरिकता की फाइलें रामपुर से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक लंबित हैं। अब इन फाइलों पर संकट और बढ़ गया है, जिसके बाद इन लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद तनाव अब चरम सीमा पर है। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद रामपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस और खुफिया तंत्र की टीम ने तीन दिन पहले शहर के मोहल्ला हल्के वाली ज्यारत में रिश्तेदारी में आए सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को वापस पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद खुफिया तंत्र की निगाह पाकिस्तानी नागरिकों के साथ ही बांग्लादेशी नागरिकों पर भी टिकी हुई है। जिले में 35 पाकिस्तानी नागरिक पिछले एक दशक से रह रहे हैं। यह लाॅन्ग टर्म वीजा पर रामपुर में हैं। दरअसल, इन्होंने भारतीय नागरिकता पाने के लिए लंबे समय पहले आवेदन किया था लेकिन, इनकी भारतीय नागरिकता पाने की फाइलें अटकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई फाइल लखनऊ में तो कोई दिल्ली में हैं। सूत्रों के अनुसार, इन फाइलों पर चल रही प्रक्रिया पूरी तरह से थम गई है। फिलहाल, आतंकी हमले की घटना के बाद से जिले में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने चुप्पी साध रखी है।

-----------------------------

चार बांग्लादेशियों ने किया नागरिकता के लिए आवेदन
रामपुर में पांच बांग्लादेशी नागरिक भी रह रहे हैं। यह सभी बिलासपुर में रह रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) बनने के बाद पांच में से चार बांग्लादेशी हिंदू परिवारों ने भारतीय नागरिकता पाने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। एक अन्य बांग्लादेशी की फाइल अटकी हुई है।


दस गायब पाक नागरिकों का भी नहीं चल सका पता
रामपुर से 10 पाकिस्तानी नागरिक कई दशकों से गायब हैं। इनको खोजने के लिए पुलिस से लेकर खुफिया तंत्र ने खूब जोर लगा लिया, लेकिन इनका कोई अता-पता नहीं चला तो सरकारी तंत्र खामोश होकर बैठ गया है। बताते हैं कि कई दशक पहले यह पाक नागरिक अचानक गायब हो गए थे।
------------------------------------------

पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी की जा रही है। रामपुर में एक शाॅर्ट टर्म वीजा पर दंपती रह रहा था, जिसे वापस भेज दिया गया है। शेष की निगरानी की जा रही है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article