फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   qrcode must for 300 medicine

अब क्यूआर कोड से मिलेगी तीन सौ प्रकार की दवाओं की संपूर्ण जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
qrcode must for 300 medicine
रामपुर। शासन ने तीन सौ प्रकार की दवाओं के रैपर पर क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है। इससे इन दवाओं के निर्माण तिथि, एक्सपायर तिथि, साल्ट और निर्माता संबंधी कई जानकारी मिल सकेंगी। ऐसा होने से दवाओं के रैपर जानकारी मिटा देने या फिर फर्जीवाड़ा कर दोबारा लिख देने से एक्सपायर व नकली दवाओं की बिक्री पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

दवा खरीदते समय अब आपको उसके बारे में जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दवाओं के पत्ते पर लगने वाले क्यूआर कोड को स्कैन कर आप उससे जुड़ी हर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। औषधि विभाग की ओर से इस दिशा में तैयारी की जा रही है। इससे जहां लोगों को समय से सही जानकारी मिल सकेगी। वहीं, नकली दवाओं के कारोबार पर भी अंकुश लग सकेगा। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि सरकार ने दवाओं को बनाने में उपयोग होने वाली एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स(एपीआई) पर क्यूआर कोड लगाने को अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी ने 300 तरह की दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी कर ली है। इसमें बुखार, खांसी, दर्द निवारण, विटामिन, रक्तचाप, मधुमेह, गर्भनिरोधक, कैंसर, स्त्री रोग, एंटीबायोटिक आदि दवाई शामिल है। हालांकि, पहले सभी दवाओं के पैकेट पर कोड आता था इससे कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी। लेकिन, अब निर्माता कंपनियों को अलग-अलग क्यूआर कोड बनाना होगा। जिससे नकली दवा की पहचान आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed