फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   python found in farm house

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में घुसा अजगर

Wed, 03 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
python found in farm house
स्वार के नया गांव स्थित पूर्व मंत्री के फार्म हाउस से अजगर काे ले जाती वन विभाग की टीम।

विज्ञापन
स्वार तहसील क्षेत्र के नया गांव में उत्तराखंड के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के फार्म हाउस पर अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और उसे पीपली पड़ाव जंगल में जाकर छोड़ दिया। 

सोमवार को नया गांव स्थित उत्तराखंड के पूर्व सिंचाई दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी के फार्म हाउस में 15 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर ने किसी जानवर को शिकार बनाया हुआ था। जिसके कारण वह रेंग नहीं पा रहा था। फार्म हाउस पर अजगर घुस आने से परिजनोें में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम फार्म हाउस पर पहुंच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते अजगर को देखने के लिये ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को मादा बताया और उसे ट्रैक्टर ट्राली में लादकर अपने साथ ले गई और पीपली पड़ाव के जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम में हरवंत  सिंह, टीडी सेमवाल अमित जोशी, हरविंद सिंह, कपिल, वीर पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed