{"_id":"58dabb8a4f1c1bc96863de01","slug":"protest-of-wine-shop-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का हल्लाबोल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान की हटाने को मांग को लेकर महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के घाटमपुर में निवासी वहां की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर पहुुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि दो साल से यहां पर शराब की दुकान है जबकि पास में ही सरकारी स्कूल है। यहां पर आने वाले शराबी गालीगलौज करते हैं जिससे निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
इस मामले में कई बार आधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर भूरी, सावित्री, संतोष, हरदिया, ममता, लीलावती, ममता, लक्ष्मी, सविता, शांति, पार्वती रामवती, शुकंतला, रामू, संतोष, आशा, नेमवती, विमला, रेखा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन