फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of wine

शराब बंदी की मांग को  गरजे जद यू कार्यकर्ता

Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
protest of wine
रामपुर में शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
 देश में शराब बंदी की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शराब के दुष्प्रभावों का हवाला देते हुए प्रदेश में इसकी बिक्री पर रोक की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया।

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगदीश सरन पटेल के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शराब बंदी की   मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा  कि  शराब से कई जिंदगियां असमय काल के गाल में समा रही हैं। सड़क दुुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण शराब पीकर वाहन चलाना भी है। शराब की लत में फंसा व्यक्ति परिजनों पर अत्याचार करता है और पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता है जिससे घरेलू हिंसा भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं शराब की लत में फंसकर युवा    पीढ़ी अपराधों के दलदल में फंस रही है जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह प्रदेश में भी शराब पर पाबंदी लगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भानुप्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, हरि सिंह, राजेश गंगवार, प्रीतम सिंह, रामवीर शर्मा,  विमला देवी, ख्यालीराम, दीपक शर्मा, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed