फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders pasted stickers of I am a terrorist appealed to make 22 November bandh successful

रामपुर: व्यापारियों ने चस्पा किए 'मैं भी आतंकी हूं' के स्टीकर, 22 नवंबर के बंद को सफल बनाने की अपील

Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

व्यापारियों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए सहयोग की अपील की। कहा कि संगठन की ओर से 22 नवंबर तक के प्रस्तावित सभी विरोध कार्यक्रमों में सहयोग दिया जाए और 22 नवंबर के बंद को सफल बनाएं।

विज्ञापन
Traders pasted stickers of I am a terrorist appealed to make 22 November bandh successful
व्यापारियों ने चस्पा किए 'मैं भी आतंकी हूं' के स्टीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने रविवार को नगर के बाजारों में भ्रमण कर 'मैं भी आतंकी हूं' के स्टीकर चस्पा किए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने संगठन के पदाधिकारी को आतंकी शब्द से संबोधित किया था, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


रविवार को संगठन से जुड़े व्यापारी जिला महामंत्री शाहिद शमसी के नेतृत्व में पान दरीबा पर एकत्र हुए। यहां से व्यापारी शहर के मुख्य बाजार किला गेट, खलील मार्केट, अब्बास मार्केट, बर्तन बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस रोड, शादाब मार्केट, बाजार नसरुल्लाह खां, टीपू सुल्तान मार्केट आदि बाजारों में दुकानदारों से संपर्क किया और मैं भी आतंकी हूं का स्टीकर चिपकाया।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए सहयोग की अपील की। कहा कि संगठन की ओर से 22 नवंबर तक के प्रस्तावित सभी विरोध कार्यक्रमों में सहयोग दिया जाए और 22 नवंबर के बंद को सफल बनाएं। इस दौरान शोएब मोहम्मद खान, जगन्नाथ चावला, हारिस शमसी, प्रदीप खंडेलवाल, मुकेश आर्य, सलीम शमसी, नासिर खान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed