फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of traders

व्यापारियों का चालान काटे जाने का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक का आयोजन रविवार को संगठन के कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि लॉकडॉउन की वजह से व्यापारी समाज अत्यधिक आर्थिक तंगी व तबाही के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में भी नगरपालिका व तहसील प्रशासन द्वारा लगातार दुकानदारों के पांच - पांच हजार रुपये के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को भी पुरानी अनाज मंडी मिस्टन गंज व मिस्टन गंज चौराहा पर व्यापारियों के जबरन शटर उठाकर व दुकानों की छतों पर चढ़ चढ़कर चालान काटे गए हैं। इससे व्यापारी समाज में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा जुल्म व उत्पीड़न रोकने के लिए जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन, अनुज अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, संकेत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed