फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of state minister baldev aulakh

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को दिखाए काले झंडे, की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest of state minister baldev aulakh
दढ़ियाल(रामपुर)। कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों का भाजपा सरकार के प्रति रोष कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को दढ़ियाल क्षेत्र में एक स्थान से आ रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने बीजेपी वालों की नो एंट्री की बात कहते हुए विरोध जताया। राज्यमंत्री ने रुककर किसानों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन, किसान शांत नहीं हुए तो राज्यमंत्री काफिले के साथ निकल गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह को प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख उत्तराखंड सीमा पर स्थित गांव रजपुरा टाटा में बाबा जी की कुटिया पर गए थे। बाबा जी की कुटिया को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की आस्था है। राज्यमंत्री के बाबा जी की कुटिया आने की जानकारी किसानों को हो गई, इस पर तमाम किसान मार्ग में एकत्र हो गए। जैसे ही राज्यमंत्री का काफिला बाबा जी की कुटिया से होकर वापस जाने लगा तो कुछ दूरी पर किसान एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। किसानों ने भाजपा सरकर के विरोध में नारेबाजी की और काले झंडे दिखाने लगे। इस पर राज्यमंत्री के काफिले के साथ चल रहे पुलिस कर्मी किसानों को रोकने और समझाने लगे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने वाहन को रुकवाकर किसानों से बात की और समझाने की कोशिश की। इस पर किसानों ने कह दिया कि बीजेपी वालों की नो एंट्री है। इस पर राज्यमंत्री काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed