फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of pharmasists

दो घंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest of pharmasists
रामपुर/स्वार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के बैनर तले शनिवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में गेट पर एकत्र होकर धरना भी दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भर में चरण बद्ध विरोध प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। जिसमें नौ दिसंबर से फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिसमें जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट आ के पांडे और संचालन संयुक्त मंत्री नवेद इकबाल ने किया। इस दौरान आरके पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में फार्मासिस्ट अपने हक की लड़ाई के लिए चरणबद्ध तरीके से अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक फार्मासिस्ट की जायज मांगों पर सरकार कोई फैसला नहीं लेती है। नवेद इकबाल ने कहा कि महानिदेशालय स्तर पर एवं शासन स्तर पर विगत वर्षों में जो छलावा फार्मासिस्ट के साथ किया गया है वह अब नहीं चलेगा। जिला मंत्री हरीश धोनी ने कहा की इस 2 घंटे कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को हो रही परेशानी के लिए हमारे संगठन को खेद है, क्योंकि फार्मासिस्ट का मूल अधिकार समाज की सेवा ही करना है परंतु शासन में बैठे हुए लोग हमारी मांगों का कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वार में डिप्लोमा फार्मासिस्टों का दो घंटे कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। बहिष्कार के चलते सीएचसी परिसर में उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। दो घंटे कार्य बहिष्कार करने से रोगियों को दवा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी फार्मासिस्ट दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने नारेबाजी की और अपनी मांगों के निस्तारण को कहा। कार्य बहिष्कार में शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद सुलेमान,मोहम्मद इरफान, रवि मौर्य, मशकूर, ओमकार, मोहम्मद इमरान, महेश पाल सिंह, रेहान, फराज और मोनिश आदि फार्मासिस्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed