{"_id":"61633bbc8ebc3e4cc01e31c0","slug":"protest-of-pakistan-rampur-news-mbd4057311169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिन्दुओं और सिखों की हत्याओं पर भड़के हिन्दू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिन्दुओं और सिखों की हत्याओं पर भड़के हिन्दू संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कश्मीर में हुए प्रकरण पर हिंदू संगठन भड़क गए। हिंदू संगठनों ने करीब आधा घंटे तक नेशनल हाईवे जाम कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि अगर आतंकियों ने कायराना हरकतों को बंद नहीं किया तो हिंदू संगठन मुंहतोड़ जवाब देंगे।
रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने निकले। दोपहर करीब दो बजे वे आंबेडकर पार्क में एकत्र होने लगे। फिर आंबेडकर पार्क से निकलकर दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रमार्ग जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष जताया। जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने कहा कि हिंदू और सिखों की हत्या की जा रही है। आतंकवाद को राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले पाकिस्तान का विश्व समुदाय द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने मांग की गई कि वह कश्मीर से हो रहे पलायन को रोके। उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करें और शस्त्र लाइसेंस जारी करें। विस्थापितों के सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करे। बजरंग दल के जिला संयोजक जोगेन्द्र यादव ने कहा कि जब हिंदुओं-सिखों को चुन-चुनकर मारा जाता है, उनका सेक्यूलरिज्म उस समय क्यों मर जाता है। इस दौरान संजय अग्रवाल, संजीव जैन, मुरारीलाल शर्मा, लालता शंखधार, सुनील शर्मा, भगवती प्रसाद, विकास पांडे, शिवम भारद्वाज, राकेश जुनेजा, बलजीत सैनी, परागमणि वशिष्ठ, अनमोल सक्सेना, मुनीश चंद्र सक्सेना समेत कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।