फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of mla husband

विधायक पति के खिलाफ भड़के आढ़तियों का प्रदर्शन 

Mon, 23 Apr 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
protest of mla husband
शाहबाद में धरने में कोतवाल गौरव सिंह यादव से नोकझोंक करते पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब अहमद अंसारी । अमर उजाला

विज्ञापन
 
आढ़तियों के साथ विधायक राजबाला की मौजूदगी में अभद्र व्यवहार करने के मामले में आढ़तियों का पारा चढ़ गया। गुस्साए आढ़तियों ने मंडी समिति में कामकाज ठप कर दिया और फिर गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान जाम भी लगाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आढ़तियों ने इस मामले में आढ़तियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग उठाई। आढ़तियों ने विधायक पति पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


विधायक राजबाला दो दिन पहले मंडी समिति में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद रवानी पट्टी निवासी अमर सिंह नामक किसान ने शुक्रवार शाम को शाहबाद कोतवाली में आढ़ती ताहिर खां व गालिब के खिलाफ मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने किसान की रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को मारपीट के आरोपी आढ़ती ताहिर खां व गालिब को शांतिभंग करने में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई पर रविवार को आढ़ती भड़क गए और उन्होंने मंडी समिति में खरीददारी बंद कर गेट पर धरना देकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान धरने पर बैठे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब अहमद अंसारी तथा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि दोनों आढ़तियों पर लिखा गया मुकदमा वापस किया जाए या फिर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि मंडी समिति में जो भी विवाद हुआ है वह विधायक राजबाला तथा उनके पति दिलीप लोधी की मौजूदगी में हुआ है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आढ़तियों द्वारा धरना दिए जाने की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने धरना खत्म करने को कहा जिसको लेकर उनकी नगर पंचायत अध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई लेकिन कोतवाली प्रभारी ने उन्हें दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया। धरने पर सभी आढ़ती मौजूद रहे।


विधायक पति दिलीप लोधी ने कहा कि आढ़तियों के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार हैं।आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को विधायक और उनके पति दिलीप लोधी मंडी में आए थे,जहां उन्होंने सत्ता का रौब जमाते हुए अवैध वसूली की मांग की,जिसका आढ़तियों ने विरोध किया। इसी विरोध के चलते अभद्रता की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed