फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of health workers

तबादलों के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय संवर्ग कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest of health workers
रामपुर में सीएमओ कार्यालय सभागार में कार्य बहिष्कार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। तबादलों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने 20 जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। इस दौरान लिपिकीय संवर्ग के कर्मी सीएमओ कार्यालय के सभागार में एकत्र हुए और स्थानांतरण नीति को कर्मियों के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। साथ ही पांचे घंटे तक कार्य बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के आह्वान पर सभी लिपिकीय संवर्ग के कर्मी सुबह दस बजे से तीन बजे तक पांच घंटे तक कार्य से विरत रहे। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर स्थानांतरण नीति का विरोध जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मियों के हितों की अनदेखी कर जबरन स्थानांतरण नीति लागू कर रही है, जो कि कर्मी कुबूल नहीं करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्थानांतरण नीति वापस नहीं ली गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी कार्य प्रभावित नहीं रहे और सुचारु रखे गए।
विज्ञापन

इस मौके पर शैलेंद्र कुमार सक्सेना, बाबर खान ,मोहम्मद आदिल, उमेश त्यागी, अनिल कुमार, संजीव गौतम, अभिषेक गौरव, मुकेश सक्सेना, एमए खान ,आलोक कुमार, नीरज चंद्रा, ब्रह्म पाल सिंह , मोहम्मद लईक ,राजेश कुमार, जगमोहन सक्सेना ,नजिमा सुल्तान ,मुजीब उर रहमान, शरीफ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed