फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों ने प्रधानमंत्री के फ्लैक्स पर पोती स्याही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
मसवासी (रामपुर)। नगर के बाजपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री के फ्लैक्स पर किसानों ने मंगलवार को कालिख पोत दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रधानमंत्री के बैनर पर लगी स्याही साफ करवाई।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के साथ ही लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद से किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन आक्रोशित किसान भाजपाइयों के कार्यक्रम में पहुंच कर काले झंडे दिखाकर और नारेबाजी कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार की शाम भी किसानों का गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आए तमाम किसान मसवासी के मुख्य चौराहे के नजदीक बाजपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। किसान यहां लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैक्स पर स्याही पोतकर पुलिस के सामने ही केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुजर गए। किसानों के जाने के बाद पुलिस ने प्रधानमंत्री के बैनर पर लगी स्याही को साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed