फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों ने हाईवे चौड़ीकरण का काम शीघ्र पूरा कराने की उठाई मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान 59वें दिन रविवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला उपाध्यक्ष साबिर अली ने कहा कि पूरे देश के किसान कह रहे है कि तीनों कृषि काननू किसान विरोधी हैं और देश की सरकार भी कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले फायदे बताने में नाकाम रही है। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। इसलिए तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि पत्थरखेड़ा, थूनापुर व मनकरा मोड़ पर हाईवे पर दुर्घटना की रोकथाम के लिए काम होना चाहिए। भोट में हाइवे चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही लेन में चलने के कारण हादसों का डर बना रहता है। कोयली मोड़ के पास हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। टोल प्लाजा प्रारम्भ किए जाने पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि तीन माह के भीतर रामपुर से रूद्रपुर तक हाईवे निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा लेकिन छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई स्थानों पर काम अधूरा है।इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने हाइवे निर्माण कार्य को जल्दी पूरा नहीं कराया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली, दिलशाद हुसैन,अब्दुल मुस्तफा,नदीम अहमद,फरमान मोहम्मद,मुस्तकीम,जुम्मा,जहूर अहमद,हाफिज इकरार,माइटी सिंह, जगदीप, सतनाम सिंह, साजिद अली,जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed