{"_id":"60c25ded8ebc3e6cca25a5d8","slug":"protest-of-farmers-on-toll-plaza-rampur-news-mbd391813748","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौदहवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौदहवें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन कोयला टोल प्लाजा पर गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
केंद्र सकरार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में भाकियू मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में पिछले 14 दिनों से भाकियू कार्यकर्ता तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर नेशनल हाइवे में कोयला टोल प्लाजा में धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को भी किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे व तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबजी व प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद किसानों का कहना था कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसान तेज धूप व बारिश में धरने पर बैठे हैं और सरकार के मंत्री और नेताओं को किसानों से बात करने का भी समय नहीं है। इसलिए, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस दौरान छिद्दा नेता, अभिनव देव गुप्ता, सत्यवीर यादव, शाकिर अली, जगदीप, अजय, नदीम अहमद, मुजफ्फर अली, अब्दुल मुस्तफा, विनोद, शफीक, शोएब मलिक, इरफान हसन आदि मौजूद रहे।