फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers in swar

पर्चियां न मिलने पर किसानों का हंगामा 

Sat, 15 Dec 2018 12:09 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Sat, 15 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in swar
स्वार में गन्ना समिति धनोरी में प्रदर्शन करते किसान- अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तराखंड सीमा से सटे तीन गावों के किसानों ने गन्ने की पर्चियां नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर गन्ना समिति धनोरी पहुंच कर हंगामा किया। किसानों ने वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाजी कर गन्ने     की पर्चियां शीघ्र दिलाए जाने की मांग की।

उत्तराखंड से सटे तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़, शिकारपुर, महाराजपुर के किसान एकत्र होकर शुक्रवार को गन्ना समिति धनोरी पहुंचे। मौजूद वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं मंत्री गन्ना विकास परिषद चीनी मिल मिलक नारायणपुर प्रकाश वीर सिंह का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि पहले उनका गन्ना हर वर्ष उत्तराखंड के बाजपुर चीनी मिल में जाता था लेकिन इस वर्ष उनका सर्वे कराकर उन्हें टांडा क्षेत्र की चीनी मिल से जोड़ दिया गया जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मिल में गन्ना डालने के लिए पर्चियां भी नही मिल पा रही है। किसानों ने वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक से पूर्व की भांति उनका गन्ना उत्तराखंड की चीनी मिल में ही भिजवाने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने समस्या के समाधान के लिए कुछ दिनों का समय मांगा लेकिन किसान समस्या का समाधान मौके पर ही करने पर अड़ गए और आक्रोशित हो वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के खिलाफ आक्रोशित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी । इस पर गन्ना विकास निरीक्षक ने किसानों को समझा बुझाकर दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया ।


इस पर किसान मान गए। इस दौरान वाहिद अली, हबीब अहमद, मोहम्मद अहमद, त्रिलोक,लेखराज सिंह, राधेश्याम, हाफिज ताहिर, हाजी शकील मोहम्मद अली, राशिद,जलीस अहमद, मोहम्मद  कौसर, मुमताज हुसैन आदि  मौजूद रहे । वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रकाश वीर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सीमा से सटे तीन गावों के किसान उत्तराखंड को चीनी मिल में पूर्व की भांति गन्ना डलवाने की मांग कर रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed