{"_id":"61268b728ebc3e79e2450111","slug":"protest-of-contractors-rampur-news-mbd4004013180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार
संस्था के मेन गेट को बंद कर लगाया टेंट, प्रोजक्ट मैनेजर के आश्वसान पर भी नहीं माने ठेकेदार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भोट (रामपुर)। रामपुर काठगोदाम हाइवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी बकाया भुगतान न किए जाने से आक्रोशित ठेकेदार दूसरे दिन भी संस्था के मेन गेट को बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान मेन गेट बंद रहने से पूरा दिन हाइवे चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो पाया।
एनएचएआई द्वारा रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी को माल की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों को भुगतान न करने पर पूर्व में भी कई बार ठेकेदारों ने हंगामा किया था तथा हड़ताल कर माल की आपूर्ति बंद कर दी थी। लेकिन, कंपनी अधिकारियेां द्वारा आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। कई बार के आश्वासन के बावजूद भी ठेकेदार कंपनी जेएसएस लिमिटेड का बकाया करीब डेढ़ करोड़ का भुगतान न होने पर कंपनी के पार्टनर दुर्लभ सिंह मंगलवार खूंटाखेड़ा यूनिट के मेन गेट को बंद कर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। वहीं, रात में बारिश होने पर ठेकेदारों ने मेन को बंद कर टेंट लगा दिया और भूख हड़ताल पर बैठे रहे। प्रोजक्ट मैनेजर ने भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार व उसके साथियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ठेकेदार बकाया भुगतान तक भूख हड़ताल खत्म न करने की अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे दुर्लभ सिंह ने बताया कई बार के आश्वासन के बाद भी कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। बकाया भुगतान न मिलने से उनकी वित्तीय हालत खराब हो गई है, जिस कारण प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान उनके साथ कोई भी घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की होगी। वहीं, कार्यदायी संस्था के मेन गेट को बंद कर भूख हड़ताल में बैठने से दूसरे दिन भी हाइवे चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो पाया।