फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

पुलिस ने हिरासत में लिए सीतापुर जा रहे कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। सीतापुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस करीब 50 कांग्रेसियों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। सभी कांग्रेसियों को देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जब कार्यकर्ता सीतापुर के लिए वाहनों से निकले तभी स्टेट बैंक चौराहे पर पुलिस ने उनको रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस से उनकी नोकझोंक हुुई। इसके बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा मंत्री खुलेआम घूम रहे हैं तो प्रियंका गांधी जेल में क्यों हैं। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से सीतापुर जा रहे कार्यकर्ताओं को सरकार के इशारे पर पुलिस ने रोककर अभद्र व्यवहार किया। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ेगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कांग्रेस अंतिम सांस तक किसानों के लिए लड़ेगी। अगर जल्द ही प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान मामून शाह खां, नोमान खान,आमिर मियां, सचिन त्रिवेदी, शबाज अली, विक्की मियां, रामगोपाल सैनी, जगदीश अवस्थी, वेदराम यादव, अकरम सुल्तान, कुमार एकलव्य, अब्दुल सबूर खान,आमिर मियां, विवेक गंगवार, कल्लू प्रधान,दामोदर सिंह, महेश आर्य, विक्की मियां, शप्पू अंसारी, जगत सिंह, हसीब खां,महफूज मंसूरी, फैसल हसन, एजाज खां, आमिर कुरैशी, राशिद खां समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed