फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पकौड़े तलकर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकौड़े का ठेला लगाया और पकौड़े तलकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार पर युवाओं को रोजगार न दिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नवाब गेट के निकट एकत्र हुए और पकौड़े का ठेला लगाया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने ठेले पर सब्जी और फल भी बेचे। पकौड़े तलकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बेचा। इसके साथ ही सरकार पर युवाओं को रोजगार दिलाने में अनदेखी करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी को लेकर कुछ नहीं कर रही है, इस कारण लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। यह सरकार जुमलों की सरकार है, चुनाव में वादे किए जाते हैं और फिर उन्हें पूरा नहीं किया जाता। कुछ लोग प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाकर खुश हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने रोजगार खत्म कर दिया है। किसान भूखा मर रहा है और पढ़ा -लिखा युवा पकौड़े बेच रहा है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती युवा कांग्रेसी चैन से नहीं बैठेंगे। पूरे जिले के हर जाति-धर्म के लोगों को जोड़ने के लिए रात दिन एक कर देंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नौमान खां ने कहा कि संगठन की मजबूती में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात लगे हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश सैफी, सैयद अदील मियां, अभिनव देव गुप्ता, अदनान खान, परविंदर सिंह, हसीब खां, अरसलान अली खान, दानिश कुरैशी, दिव्यांश सिंघल, आमिर कुरैशी, शैजी सैफी, जब्बार खां, अंकुश अग्रवाल, ताबिश खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed