फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bjp candiate

भाजपा प्रत्याशी राजबाला के टिकट का ग्राम वासियों ने किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest of bjp candiate
मिलक। गुरुवार को मिलक क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव में स्थित पंचायत घर के समीप ग्रामीण इकट्ठा हुए और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक पर उनके क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया और नारेबाजी भी की। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि कुछ लोग साजिश कर चुनाव खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक ने पूरे क्षेत्र में विकास कराया है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक रहते हुए राजबाला ने उनके गांव और तहसील क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक ने उनके क्षेत्र की अनदेखी की इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने भाजपा से इस निर्णय पर पुन: विचार करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि, अगर भाजपा ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया। तो वह मतदान में हिस्सा ही नहीं लेंगे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि एवं उनके पति दिलीप लोधी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि विधायक ने करोड़ों रुपये से पूरे क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं, उनके चुनाव को खराब करने के लिए कुछ लोग साजिश के तहत इस प्रकार के काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र, हिमांशु, भूपेंद्र राजपूत, आदेश शर्मा, अशोक कुमार, रमेश गंगवार, इस्लाम अल्वी, राजू गंगवार, पूरनलाल, राजेश प्रजापति और धर्मेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed