फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakison member contineu

अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakison member contineu
मिलक। रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने रेलवे अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि धरना प्रदर्शन को 24 घंटों से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन, रेलवे विभाग ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया है। किसानों ने ठंड में पूरी रात धरना स्थल पर ही गुजारी है और रात में बारिश भी हुई थी, लेकिन किसानों ने हिम्मत नहीं हारी। रेलवे विभाग के इस लापरवाही से किसानों में रोष है। इसके लिए बुधवार को धरना प्रदर्शन में किसानों ने तय किया कि यदि 30 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक रेलवे विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचता है, तो फिर दो बजे रेलवे विभाग के पुतले की अर्थी बनाकर नगर मिलक में घुमाने के बाद धरना स्थल पर लाकर दहन किया जाएगा। साथ ही एक जनवरी को राठौंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर किसान अपनी समस्या को बताएंगे। अगर, प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई, तो मजबूर होकर नेशनल हाइवे 24 जाम करने पर विचार किया जाएगा। वहीं, रेलवे लाइन के पार निवास करने वाले छात्र, छात्राओं ने धरना स्थल पहुंचकर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे विभाग से गुहार लगाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजीव गंगवार, डॉ. नीलेश रस्तोगी, मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरपाल गंगवार, ब्रह्माशंकर पांडेय, प्रमोद गुप्ता, चंद्रप्रकाश, सर्वेश गंगवार, भारत मौर्य, प्रीतम सिंह यादव, राम स्वरूप, ब्रजेश शर्मा, विमल शर्मा, पूरन लाल, बांके लाल, चिरंजीलाल शर्मा, नेमचंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed