Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakins

डीसीडीएफ की बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराए प्रशासन : शंखधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakins
रामपुर। भारतीय किसान संघ (भाकिसं) ने डीसीडीएफ की बिल्डिंग को खाली करने की मांग को लेकर सोमवार को आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाकिसं ने मांग की है कि प्रशासन डीसीडीएफ की बिल्डिंग को खाली कराए। बिल्डिंग को खाली नहीं कराए जाने की स्थिति मेें जैसे एक किसान संगठन का यहां कार्यालय है। उसी तरह भाकिसं को किसी सरकारी भवन में कार्यालय के लिए जगह दी जाए।
विज्ञापन

भाकिसं के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने ज्ञापन में बताया कि जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) की विकास भवन के सामने बिल्डिंग है। वैसे यह बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। इसको खाली कराया जाना आवश्यक है। प्रशासन ने बिल्डिंग को खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया है। कुछ दिन पहले बिल्डिंग की छह दुकानों को खाली भी करा लिया गया, लेकिन एक किसान संगठन बिल्डिंग पर अभी काबिज है। उनका आरोप है कि किसान संगठन ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि इस बिल्डिंग को अवैध कब्जाधारियों से खाली कराया जाए। अगर भवन ख़ाली नहीं कराया जाता है तो फिर भारतीय किसान संघ को भी एक सरकारी भवन में फ़्लैट आवंटित कर दिया जाए। शंखधार का कहना है कि हमें जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वह सभी किसान संगठन को एक समान मानकर कार्य करेगा अगर किसी एक किसान संगठन के पास सरकारी जगह है तो वह हमें भी सरकारी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भानू प्रताप सिंह गंगवार, राहुल भारद्वाज, भूपसिंह लोधी, वीरपाल गंगवार, मोहन लाल प्रजापति, दीपक सैनी, राजेश लोधी, राजेंद्र यादव, राजीव लोधी, रवि लोधी, प्रेम बहादुर गंगवार, प्रमोद गुप्ता, महेश गंगवार, सदाकत खान, बब्बू खान, असगर अली, नजाकत अली, भोजराज श्रीवास्तव, शुगर पाल यादव, मुस्तकीम, नदीम, भूकन लाल और लक्ष्मीदत्त सहित अन्य कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed