फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

बिजली विभाग कर रहा किसानों का उत्पीड़न, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर किसानों ने अधिशासी अभियंता मिलक/शाहबाद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न बंद करने और शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को अधिशासी अभियंता मिलक/शाहबाद के कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि शाहबाद के ग्राम महूनागर व चंद्रपुरा सालिस के निजी नलकूपधारकों को बिजली विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं कि किसान मानक से अधिक मोटरें चला रहे हैं, जिससे ओवरलोडिंग हो रही है। जबकि, किसानों का कहना है कि चार से छह इंच के बोरिंग पर दस एचपी से अधिक क्षमता की मोटर नहीं चल सकती और 20 एचपी की मोटर दस इंच के बोरिंग पर ही चल सकती है। आरोप लगाया कि किसानों को प्रताड़ित करने के लिहाज से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न बंद कराने और शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराने की मांग की है। इस मौके पर दरयाब सिंह, अमरीक सिंह, लखविंद्र सिंह, अतर सिंह, अतर सिंह, नीरज त्यागी, जुबैर आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed