फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bank workers

सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest of bank workers
रामपुर। बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसको लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाले आंदोलन को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य यूको बैंक की शाखा पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार बैंकों का अवांछित विलय कर बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। इसका लाभ देश के कारपोरेट घरानों को होगा। कहा कि पिछले पांच वर्षों में 3400 से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद हो चुकी हैं। बैंकों में पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। जिलामंत्री अशोक अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण पिछले दो सालों से लंबित है। सरकार टालमटोल नीति अपना रही है। उन्होंने बैंकों की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, राजेश मलिक, कैलाश चन्द्र, जेके शर्मा, सुशील कुमार, अभय कुमार, संजय सिंह, बीएल रावत, अभिनव रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed