फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bajrang dal workers

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में फूंका पुतला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
protest of bajrang dal workers
रामपुर। कर्नाटक में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में जिले भर में बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। उन्होंने घटना की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए आरोपियों के पुतले को आग लगाई। केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह को सौंपा। उनका कहना था कि कर्नाटक के शिवमोगा में कुछ लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी थी। हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने, परिजनों को एक करोड़ रुपये और एक सरकारी नौकरी दिलाने, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों की जान माल की सुरक्षा करने व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त सभी संगठनों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांगें कीं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, कीर्ति सरन राजपूत, अविनाश पटेल, जगदीश शर्मा, मंगलसेन, सरदार सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, अनुभव शर्मा, प्रमोद कुमार, संजय पाल, सतीश कुमार, होरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed