फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of advocates in swar

वाहन चेकिंग पर भड़के वकीलों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
protest of advocates in swar
स्वार। नगर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने और अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में वकील भड़क गए। उन्होंने दो दिन की हड़ताल की घोषणा करते हुए काम बंद रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जोरदार नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम नगर के दो वकील बाइक से तहसील की ओर जा रहे थे। बिलासपुर तिराहे पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हेलमेट एवं बाइक संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा। इस दौरान वकीलों ने अपना परिचय दिया। आरोप है कि चेकिंग कर रहे दरोगा ने वकीलों की एक भी बात नहीं सुनी। इस दौरान नगर का नागरिक का उधर से गुजर रहा था उसने दरोगा को वकीलों का परिचय दिया, जिसके चलते उनकी बाइकें छोड़ दी गईं।
विज्ञापन

वकीलों इस बात को लेकर नाराज हो गए कि उनके द्वारा परिचय दिए जाने पर दरोगा नहीं माने। एक नागरिक के कहने पर उनकी बाइकें छोड़ दी गईं। मंगलवार को जब वकील तहसील पहुंचे तब दोनों वकीलों ने सीनियर बार एसोसिएशन में अपनी बात रखी। इसके चलते वकील भड़क गए और उन्होंने पुलिस के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी सीओ कार्यालय पहुंचे। जहां वकीलों ने सीओ रवि खोखर को ज्ञापन सौंपा। सीओ ने वकीलों की बातों को गौर से सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, नदीम शेख, अफसर अंसारी, तैय्यब खां, मोहम्मद आरिफ, सरफराज अहमद और तौफीक अंसारी आदि वकील रहे। इस बीच वकीलों ने बुधवार तक के लिए कामकाज बंद करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed