फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against pacl

पीएसीएल दफ्तर में कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 11 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest against pacl
कमीशन भुगतान न होने और रिन्यूवल में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पीएसीएल लिमिटेड वर्कर कल्याण समिति ने कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। हंगामे और लोगों के एकत्र होने की सूचना पर कार्यालय से अफसर और अन्य कर्मी गायब हो गए। गुस्साए लोगों ने दफ्तर में रखा सामान भी फेंक दिया।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कंपनी बंद होने के बाद भी अवैध रूप से धन जमा किया जा रहा है। साथ ही पिछला बकाया भुगतान किए बिना कंपनी नए नाम से लोगों से धन जमा कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पीएसीएल के कार्यालय पर शुक्रवार को पीएसीएल लिमिटेड वर्कर कल्याण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर गौतम का कहना था कि कार्यालय में गलत ढंग से बिजनेस जमा किया जा रहा है। कंपनी पिछले साल अगस्त में बंद हो गई है। इसके बाद भी जनता को गुमराह कर पैसा जमा किया जा रहा है। जिन निवेशकों की मैच्योरिटी की समयावधि पूरी हो चुकी है, कंपनी की ओर से उन्हें भी धन वापस नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



न ही कमीशन का भुगतान किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यालय में रिन्यूवल के नाम पर धांधली करते हुए मौजूदा समय में धनराशि जमा कर उसे पिछले साल अगस्त में दिखाया जा रहा है। कंपनी बंद होने के बाद नए नाम मैक्समेरी किसान नाम से कंपनी धन निवेश कर रही है और पुराने लोगों का भुगतान नहीं कर रही है।



इसी को लेकर तमाम कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख अफसर कार्यालय से खिसक लिए। गुस्साए लोगों ने कार्यालय में जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया और सामान भी फेंक दिया। इस दौरान कमल कुमार, रामकुंवर, रामशरण, राजेश, अख्तर अली, रहीस अहमद, राजेंद्र सिंह, श्याम मनोहर, आसिफ अली, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed