फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against light corporation

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest against light corporation
भोट में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते अक्शा कॉलोनी के निवासी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
भोट। गांव में जर्जर हो चुकी पुरानी झूलती विद्युत लाइन से हादसे की आशंका से ग्रसित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्दी ही समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लाला वाला बाग स्थित अक्शा कॉलोनी के पास से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन बहुत पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई है तथा बहुत नीची होकर झूल रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से झूलती पुरानी विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग कर चुके हैं परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण कई बार बड़ा हादसा होते होते भी बच चुका है। समस्या से परेशान होकर रविवार को तमाम ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया व समस्या का जल्दी ही समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। इस दौरान बब्बू हाजी, सुरेंद्र सिंह, मुजम्मिल हुसैन, मुरारी लाल सज्जाद हुसैन, सालिम पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed