फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against lathicarge in hariyana

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
protest against lathicarge in hariyana
शाहबाद में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में किसानों की पंचायत को संबोधित करते कार्यवाहक जि? - फोटो : RAMPUR
शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन असली के तमाम कार्यकर्ता सोमवार को नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बाबू अली ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार ने निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज कराके किसान विरोधी कार्य किया है। इसलिए राष्ट्रपति को तत्काल किसान विरोधी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। हरियाणा सहित चाहे किसी भी प्रदेश की सरकार किसानों की आवाज को लाठी चार्ज के दम पर दबाना चाहे। लेकिन, किसान डरने वाला नहीं है। केंद्र सरकार के तीनों अध्यादेश पूरी तरह से किसान विरोधी हैं और जब तक केंद्र सरकार तीनों अध्यादेशों को वापस नहीं लेती तब तक किसान देश भर में आंदोलन करता रहेगा। चाहे उसे कितनी ही लाठियों की मार क्यों न खानी पड़े। भाकियू नेता ने केंद्र सरकार से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू कराए जाने की मांग की। साथ ही मंडियों पर भी किसानों को एमएसपी की तर्ज पर अनाज का पूरा मूल्य दिए जाने की मांग की। इस दौरान निरीक्षण भवन में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसान विरोधी तीनों अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग की। बाद में किसान एकत्र होकर शाहबाद तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन पर प्रेमपाल यादव, रामप्रकाश शर्मा, सतेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह, सचिन, रमेश सागर, जयपाल, खलील, अशोक पाठक, अमरपाल सहित तमाम किसानों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed