{"_id":"05aebbdc8295cc21d926482184887806","slug":"protest-against-hindu-mahasabha-in-tanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पणी से नाराज तालिबे इल्मों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पणी से नाराज तालिबे इल्मों ने जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी से नाराज तालिबे इल्मों ने जुलूस निकालकर थाने के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष का पुतला फूंककर चौराहे पर नारेबाजी की। इस दौरान नैनीताल रोड पर एक घंटे जाम रहा।
नगर के मदरसा जामिया इस्लामिया, दारूल उलूम, रोजातुल उलूम, खादिमुल इस्लाम, दारूस्सलाम, अब्दुल्ला बिन मसूद, जामियातुल मारिफ आदि तालिबे इल्मों ने पूर्वाह्न साढ़े दस बजे जामा मसजिद से जुलूस निकाला। जुलूस नवाब चौराहा होते हुए मिर्च मंडी, सदर बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचा।
जुलूस ने मुरादाबाद रोड पर स्थित थाने के सामने हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के पुतले को आग लगा दी। इसके बाद सभी तालिबे इल्म चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। इससे काफी देर तक नैनीताल रोड पर यातायात ठप रहा। इसके बाद सभी तालिबे इल्म वापस हो गये।