{"_id":"6ff5f68c4e9dc1aa1fffac5af0b0acd8","slug":"protest-against-electricity-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारियों को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरिया का मजरा के लोगों ने गांव के बीच से हाईटेंशन लाइन ले जाने के
विज्ञापन
खिलाफ बिजलीकर्मियों का घेराव किया। साथ ही गांव में प्रदर्शन कर उन्हें
खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन से उनके गांव के लोगों
की जान खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने लाइन को गांव के बाहर से निकालने की
मांग की है।
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी ठेकेदार की लेबर के साथ नगरिया मजरा गांव में हाईटेंशन लाइन के खंभे गाड़ने के लिए पहुंचे। मजदूरों ने खंभे गाड़ने के लिए गड्ढे खोदने शुरू किए तो ग्रामीणों ने अपने परिवारों के साथ विरोध करना शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि गांव के बीच से हाईटेंशन की लाइन गुजरने से उनकी जान को खतरा पैदा हो जाएगा। बिजली विभाग ने पहले कम पावर की लाइन निकालने की बात कही थी, मगर अब हाईपावर की लाइन खींची जा रही है, जिसका वह लोग खुला विरोध करते हैं।
सूचना पर भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी भी मौके पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बिजलीकर्मियों को खरीखोंटी सुनाकर गांव से खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि वह मामले की शिकायत डीएम आदि अधिकारियों से भी करेंगे। उनका कहना था कि जंगल में हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आन से उनके पेड़ भी जल रहे हैं। इस दौरान श्रीपाल सनी पप्पू, जगजीत सिंह जुगनू, रमेश, शोभाराम, ओमप्रकाश, हरलाल, सोनू, बिक्की, प्रेमपाल आदि रहे।