फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Prosecution testimony completed in Yatimkhana Basti case

Rampur News: यतीमखाना बस्ती मामले में अभियोेजन की गवाही पूरी

Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Prosecution testimony completed in Yatimkhana Basti case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती के मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में छह जून को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर फांसीघर की जमीन कब्जाने के मामले में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई अब 27 जून को होगी।
विज्ञापन

2019 में शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट, डकैती समेत कई धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसमें सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, इस्लाम ठेकेदार, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई सपाई आरोपी हैं। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को इस मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन ने गवाही पूरी होने की बात कही। इससे पहले की तारीख पर बचाव पक्ष की ओर से गवाहों को दोबारा बुलाने का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया था। अब सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए आरोपियों से सूची तलब की गई है। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी। वहीं दूसरी ओर फांसीघर की जमीन कब्जाने के मामले में भी सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed