{"_id":"5b2803d04f1c1bb26e8b8afc","slug":"program-of-rss-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाकर्म कर पीड़ित और वंचितों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाएं स्वयंसेवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाकर्म कर पीड़ित और वंचितों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाएं स्वयंसेवक
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पंथ संचलन में शािमल आरएसएस के स्वयंसेवक। -अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संघ शिक्षा वर्ग के तहत सोमवार को पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सेवाकर्म कर शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को सभी स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एकत्र हुए। पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवक दो कतारों में खड़े हो गए। हाथ में दंड और सिर पर टोपी लगाए स्वयंसेवक आगे बढ़ते गए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से शुरू हुआ पथ संचलन गांधी समाधि, राजद्वारा, मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ वापस कालेज में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन अनुकरणीय रहा। कहीं भी न तो ट्रैफिक की दिक्कत हुई और न किसी दूसरी तरह का व्यवधान।
इस बीच जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख ललित ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने वर्गों में स्वयंसेवकों का निर्माण समाज की विभिन्न परिस्थितियों, समस्याओं के समाधान के योग्य व्यक्ति का निर्माण का कार्य करता है। ये स्वयंसेवक सामाजिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में समाज का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति की पुनस्र्थापना कर भारत के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य केंद्रित कर भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए ही स्वयंसेवक संघ 93 वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वर्गाधिकारी विनय कुमार, वर्ग कार्यवाह अरूण कुमार, विभाग कार्यवाह योगेंद्र चौहान, जिला संघचालक रामपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संचलन प्रमुख सुरेश ध्यानी और विवेक अग्रवाल की देखरेख में पथ संचलन हुआ। इस दौरान जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया।
लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला महामंत्री मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता और अशोक विश्नोई सहित अन्य लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया।