{"_id":"cfaf8ce36e8282d64f1f970f489d4bdd","slug":"program-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रों से दिया यातायात सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रों से दिया यातायात सुरक्षा का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य चित्रों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने सुंदर चित्र बनाकर यातायात के नियमों और संकेतों से अवगत कराया।
विद्यालय के कला आचार्य महेंद्र सक्सेना ने कहा कि हम सभी कभी न कभी यात्रा अवश्य करते हैं। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों की जानकारी होने और उस पर अमल करने से दुर्घटना की संभावना हो जाती है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधना चाहिए।
तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं इसलिए होती है कि हम यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। हमें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए और दूसरों को भी इस बारे में अवगत कराना चाहिए।