फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   program in gurudwara

पांच वाणियों का हुआ नितनेम पाठ

Sat, 16 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
program in gurudwara
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क में विशेष दीवान सजाया गया। महिलाओं ने पांच वाणियों का नितनेम पाठ किया। अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब से आए हेड ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह ने शलोक महला नवां की वाणी पाठ और गुरमत विचार से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के साथ की गई। स्थानीय महिलाओं के जत्थे ने पांच वाणियों का नितनेम किया। स्वर्ण मंदिर श्री दरबार साहिब से आए ज्ञानी बलविंदर सिंह ने शलोक महला नवां की वाणी पाठक कर सहज पाठ की समाप्ति की।
विज्ञापन



श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के ज्ञानी जसपिंदर सिंह ने पहली अरदास गुरुनानक दरबार के ग्रंथी गुरदीप सिंह की ओर से कराई। अरदास के बाद कढ़ा और मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया। सुबह साढ़े दस बजे से विशेष दीवान सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार के हजूरी रागी जत्थे के हरभजन सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। पंजाब से आए ढांढी जत्था ने गुरु इतिहास संगत को श्रवण कराया गया। अंत में ज्ञानी बलविंदर सिंह ने गुरमत विचार (कथा) से संगत को निहाल किया।


इस दौरान प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान गुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरबंस सिंह, मनमोहन सिंह, रघुवीर सिंह उप्पल, नरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश सेठी, दर्शन सिंह खुराना, अमनप्रीत सिंह, निरवैर सिंह, जगमोहन सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह रहे।



कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सूर्यप्रकाश पाल, भारत भूषण गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, डीसीडीएफ के चेयरमैन मास्टर जाफर, गन्ना समिति के चेयरमैन गुड्डू मसूद, फसाहत खां शानू सहित अन्य लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed