फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Procession stopped after Tazia collided with electric wires, there was a commotion for three hours

Rampur News: बिजली के तारों से ताजिया टकराने पर रोका जुलूस, तीन घंटे रही गहमागहमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Procession stopped after Tazia collided with electric wires, there was a commotion for three hours
रामपुर। दढ़ियाल में मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बिजली के तारों से ताजिया टकराने पर ताजियेदार भड़क गए और तार उतरवाने की जिद पर अड़ गए। जुलूस में तैनात पुलिसकर्मियों ने तार उतरवाने से मना कर दिया तो ताजियोंदारों ने जुलूस को रोककर ताजिया जमीन पर रख दिया। करीब तीन घंटे तक नगर में मोहर्रम का जुलूस रुका रहा। बाद में सीओ टांडा संगम कुमार और नगर के कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर ताजियेदार मान गए और जुलूस दोबारा शुरू किया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के तकिया मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस दोपहर एक बजे शुरू किया गया था। जुलूस में बड़ी संख्या में ताजियेदार मोहर्रम उठाकर चल रहे थे। इस बीच मोहल्ला बाजार से गुजरने के दौरान ताजिया बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे ताजिया क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ताजियेदारों तारों को उतरवाने की मांग करने लगे। पुलिस ने इससे इन्कार कर दिया और तार उतारने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी। इससे नाराज ताजियेदारों ने मोहल्ला ढाया के तिराहे के पास ताजिये सड़क पर रख दिए। कहा कि आगे कई जगह ऐसे ही तार लटक रहे हैं, उन्हें उतरवाया जाए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज दढ़ियाल राकेश कुमार ने समझाने के प्रयास किया लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। सूचना पर सीओ संगम कुमार और टांडा कोतवाल सुरेंद्र कुमार पचौरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि इकराम अंसारी व हाफिज अकबर अली सहित ताजिया कमेटी के लोगों के साथ मिलकर ताजियेदारों से ताजिया उठाने की अपील की, जिसके बाद चार बजे दोबारा जुलूस शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली लाइन कटवाने की जिद पर अड़े ताजियेदार, बाद में माने
स्वार। मझरा एवज में तजियेदारों ने शासन की गाइड लाइन का उल्लंघ करते हुए 12 फीट से ऊंचे ताजिये बनाए और जुलूस के दौरान बिजली की लाइनें कटवाने पर अड़ गए। दोपहर बाद तीन बजे तक वे ताजिये जमीन पर रखकर तार कटवाने की जिद पर हड़े रहे। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने बात नहीं माना। सवा तीन बजे कोतवाल कोमल सिंह और ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने जाजियेदारों को समझाया। इसके बाद ताजियेदारों ने जुलूस शुरू किया और बूढ़ी दढ़ियाल के कर्बला ले गए। बूढ़ी दढ़ियाल में लभगभ छह गांवों के ताजिये पहुंचे। नरपतनगर, दूंदावाला, बूढ़ी दढियाल, मझरा एवज आदि गांवों से ताजिये की जुलूसों के आने का सिलसिला दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ ओंकार नाथ शर्मा, तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला, कोतवाल कोमल सिंह, नायब तहसीलदार मानवेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed