फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Private hospital-lab operators are not giving dengue reports, action will be taken

Rampur News: निजी अस्पताल-लैब संचालक नहीं दे रहे डेंगू की रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Private hospital-lab operators are not giving dengue reports, action will be taken
रामपुर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शहर से लेकर देहात तक फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। सीएमओ ने बैठक कर सभी अस्पताल-लैब संचालक को रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए थे। जिले में अब तक डेंगू के 13 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें डेंगू से एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं अधिकांश निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालक डेंगू की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते डेंगू के सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। सीएमओ ने करीब एक सप्ताह पूर्व सभी निजी अस्पताल और लैब संचालकों के साथ बैठक कर डेंगू की आशंकित मरीज की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश दिए थे। जिसका धरातल पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। मसवासी के चाऊपुरा मोहल्ला निवासी मुकेश 30 की बुखार आने मौत हो गई थी। जिस पर मृतक के परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बताया था। इससे पहले भी जनपद के 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी,जो इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

-----------------------
झोलाछाप के खिलाफ चलेगा अभियान
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में झोलाछापों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों अवैध अस्पताल और लैब संचालित हो रही हैं,जिसमें झोलाछाप इलाज कर रहे हैं और झोलाछाप ही मरीजों के ब्लड की जांच भी कर रहे हैं। ऐसे में विभाग को डेंगू व अन्य गंभीर बीमारियों के सही आंकडे़ नही मिल पा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग की और से विशेष छापामार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का मकसद झोलाछापों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सीएमओ ने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि झोलाछाप जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया कि झोलाछाप की अवैध प्रैक्टिस न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे चिकित्सा क्षेत्र की साख भी खराब होती है। इस अभियान के तहत उन सभी जगहों पर छापेमारी की जाएगी जहां झोलाछाप बिना लाइसेंस और उचित योग्यता के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं।

----------------
जनपद में जो भी निजी अस्पताल और लैब संचालक डेंगू की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट या अस्पताल को जानकारी नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध अस्पताल और लैब संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी,इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है।
- डाॅ.दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed