{"_id":"66526741b6297dd0d1090cf4","slug":"prisoners-are-getting-mango-water-in-summer-rampur-news-c-282-1-rmp1001-122462-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गर्मी में बंदियों को मिल रहा आम पना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गर्मी में बंदियों को मिल रहा आम पना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गर्मी में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला कारागार में बंदी और सजायाफ्ता कैदियों को राहत मिली है। अब उनको दोपहर को मिलने वाली चाय के स्थान पर आम पना दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि तपिश के चलते हर कोई परेशान है। जिसको देखते हुए बंदियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा भोजन में भी हरी सब्जियों का समावेश अधिक किया गया है। शनिवार को तापमान 42 डिग्री रहा। लोगों का इस मौसम में बुरा हाल है। अस्पतालों में भी डी-हाइड्रेशन के साथ संतुलित आहार न ले पाने की वजह से मरीजों की भीड़ लग रही है। जबकि जिला कारागार में भी बंदी और कैदियों को खांसी, बुखार और डी-हाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में जेल प्रशासन ने इस मौसम में बंदियों और कैदियों को राहत दिलाते हुए उनके मेन्यू में परिवर्तन कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंदियों और कैदियों को सुबह और दोपहर के समय पर चाय दी जा रही थी। उसको बंद कर दिया गया है। सुबह को चाय दी जाती है, लेकिन दोपहर को उनको ठंडा रखने के लिए आम पन्ना की व्यवस्था कर दी गई है। गर्मियों तक यह लोग आम पना का सेवन करेंगे। इसके साथ ही भोजन में खास परिवर्तन नहीं है। इसमें कभी कभार के लिए हरी सब्जियां, जिसमें लौकी, तुरई आदि को बदला जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ये है जेल का मेन्यू
सुबह- दलिया, चाय
दोपहर-उरद दाल, राजमा, आलू, बैंगन, रोटी
दोपहर बाद-आम पना।
रात : अरहर दाल, पत्ता गोभी, आलू करी, रोटी।
-- -- -- -- -- -- -- --
गर्मियों में मेन्यू में कुछ परिवर्तन किया गया है। जिसमें बंदियों और कैदियों को आम पना दिया जा रहा है। इसके अलावा भोजन में भी इस समय हरी सब्जियों का समावेश शेड्यूल के हिसाब से कर दिया जाता है। - प्रशांत मौर्य, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, रामपुर