फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparations intensified for Chehallum, Sector Magistrate deployed

Rampur News: चेहल्लुम के लिए तैयारियां तेज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for Chehallum, Sector Magistrate deployed
रामपुर। जिले में चेहल्लुम 25 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर और देहात क्षेत्रों में चेहल्लुम पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) पूरे जिले के प्रभारी रहेंगे। जुलूस के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार चौरसिया, थाना कोतवाली में नायब तहसीलदार सदर गौरव विश्नोई, थाना गंज में नायब तहसीलदार सदर देवेश पांडेय, थाना स्वार में तहसीलदार स्वार आकाश संत, थाना टांडा में नायब तहसीलदार टांडा अंकुर अंतल, थाना अजीमनगर में खंड विकास अधिकारी सैदनगर पीयूष वर्मा, थाना मिलकखानम में नायब तहसीलदार स्वार सचिन कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना बिलासपुर में तहसीलदार बिलासपुर निश्चय कुमार, थाना खजुरिया में भूमि संरक्षण अधिकारी भगवत सरन, थाना केमरी में नायब तहसीलदार बिलासपुर मानवेन्द्र सिंह, थाना भोट में खंड विकास अधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार चौधरी, थाना मिलक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मिलक डॉ. संदीप कुमार, थाना शहजादनगर में खंड विकास अधिकारी मिलक धीरेंद्र पाल चौहान को कमान सौंपी गई है। वहीं थाना पटवाई में अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग श्मनोज कुमार, थाना शाहबाद में खंड विकास अधिकारी नरेंद्र पाल गंगवार, थाना सैफनी में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शाहबाद डॉ. अश्वनी की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट धारा-144 के तहत जारी निर्देशों का अनुपालन करेंगे। जिला स्तर पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाट्सएप नंबर-9045299525 पर शिकायत की जा सकती है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. सर्वेश कुमार की ड्यूटी कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed