फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparations for Deepotsav complete, Diwali will be celebrated today

दीपोत्सव की तैयारी पूरी, आज मनाई जाएगी दिवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Deepotsav complete, Diwali will be celebrated today
दीपोत्सव की तैयारी पूरी, आज मनाई जाएगी दिवाली
विज्ञापन

रामपुर। दीपों का त्योहार दिवाली सोमवार को मनाई जाएगी। दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों ने दिवाली मनाने के लिए आवश्यक खरीदारी भी कर ली है। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना होगी। कुबेर की भी पूजा का विधान है। पूजा के लिए लोगों ने लक्ष्मी -गणेश की प्रतिमा खरीदी है।
दो साल के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है कि कोरोना की पाबंदी के बिना दिवाली मनाई जा रही है। 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ पाबंदियां सरकार की ओर से लगाई गई थी। इसके अलावा लोगों के सामने आर्थिक संकट भी था। संक्रमण की रफ्तार थम जाने की वजह से इस साल दिवाली बिना किसी रोकटोक के मनाई जा रही है। इसको लेकर लोगों में दोगुना उत्साह है। दिवाली को लेकर लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठान की शानदार सजावट की है। दिवाली को लेकर लोगों ने रविवार को देर रात तक खरीदारी की। लोगों ने घरों की सजावट के लिए फूलों और गुलदस्तों के साथ रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की भी खरीददारी की। लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की है। इसके साथ दीयों और मोमबत्ती की भी खरीदारी की गई है। शहर में चार स्थानों पर पटाखा का बाजार सजा हुआ है, जहां लोगों ने खरीदारी की। हालांकि लोगों का रुझान ग्रीन पटाखे की तरफ अधिक है। दिवाली उपहार देने के लिए लोगों ने मिठाई और गिफ्ट आइटम्स की भी खरीदारी की।
विज्ञापन

ग्रीन दिवाली मनाने की अपील
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है। उनका कहना है कि पटाखे चलाने से ध्वनि और वायू प्रदूषण की मात्रा बढ़ती है। इससे बीमार लोगों को परेशानी भी होती है। लिहाजा दिवाली का त्योहार मनाएं जरूर लेकिन जहां तक हो सके पटाखों से दूरी बनाकर रखें। ग्रीन दिवाली मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात सेवा के लिए पुलिस, अस्पताल और फायर ब्रिगेड तैयार
रामपुर। दिवाली पर आपात सेवा के लिए पुलिस , अस्पताल और फायर ब्रिगेड ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। पुलिस कर्मियों की शहर में अलग-अलग जगह ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निबटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। फायर ब्रिगेड ने आग लगने की घटना की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचने की तैयारी कर रखी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती भी गई है।
आपात स्थिति में नंबर
डॉयल --112
112 नंबर डॉयल करके पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी जा सकती है। वैसे इस नंबर पर किसी भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।
एंबुलेंस के लिए ---डॉयल 108।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed