फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparation for by-election once again in Rampur

Rampur: रामपुर में एक बार फिर उप चुनाव की तैयारी, आजम खां की विधानसभा सदस्यता समाप्त

Fri, 28 Oct 2022 10:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Oct 2022 10:32 PM IST
सार

रामपुर शहर विधानसभा सीट पर 2019 में उप चुनाव हुआ था। उस वक्त आजम खां लोकसभा का चुनाव जीते थे और उन्होंने विधानसभा की सीट छोड़ दी थी। उप चुनाव में आजम खां ने सपा के टिकट पर अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उतारा था।

विज्ञापन
Preparation for by-election once again in Rampur
आजम खां व अब्दुल्ला आजम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजम खां की सदस्यता समाप्त होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर फिर से उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा और अन्य दलों के कई नेता अभी से विधायक बनने के सपने देखने लगे हैं। कइयों ने खुद को अभी से प्रत्याशी भी घोषित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


रामपुर शहर विधानसभा सीट पर 2019 में उप चुनाव हुआ था। उस वक्त आजम खां लोकसभा का चुनाव जीते थे और उन्होंने विधानसभा की सीट छोड़ दी थी। उप चुनाव में आजम खां ने सपा के टिकट पर अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उतारा था। उनके मुकाबले भाजपा से भारत भूषण गुप्ता मैदान में थे। गुप्ता ने सपा ने परंपरागत वोट बैंक में सेंध जरूर लगाई थी, लेकिन वो उन इलाकों में हार गए जिसे भाजपा का गढ़ कहा जाता है। गुप्ता उप चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में लोकसभा का सदस्य होते हुए आजम खां विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। आजम खां के इस्तीफे के बाद 2022 में रामपुर संसदीय सीट पर उप चुनाव हुआ, जिसमें  जीत भाजपा के हाथ लगी। अब आजम खां की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने की वजह से उप चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed