फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pregnant woman beaten and thrown out of home, report filed

Rampur News: गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten and thrown out of home, report filed
रामपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कारवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भवरंका निवासी निदा ने कहा कि नवंबर 2021 में उसकी शादी शानू खां निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना खजुरिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करते हैं। पति अक्सर मारपीट करता है। 25 दिसंबर दोपहर तीन बजे उसके पति शानू ने घर के सदस्यों के साथ उसको बुरी तरह मारा पीटा व उसके ऊपर चाकू से हमला किया। हमले का बचाव करते समय उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसका इलाज कराकर उसके व ससुराल वालों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन

27 दिसंबर 2023 को उसका पति उसे मारपीट कर बाइक पर बैठाकर भवरंका के जंगल में छोड़कर भाग गया। निदा ने बताया कि वह गर्भवती है। उसने पति शानू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उससे तलाक लेकर दूसरी जगह शादी करना चाहता है। जिसके लिए उसने एक नोटिस भी उसको भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद आरोपी पति शानू खां, ससुर असलम खां, देवर समीर व सानिब, ननदोई याकूब, ममिया ससुर वाजिद व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed