{"_id":"68e81e1378bd38a7ad0b1658","slug":"pregnant-wife-beaten-up-at-chc-for-not-delivering-on-time-rampur-news-c-282-1-rmp1016-155510-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: समय पर प्रसव नहीं होने पर सीएचसी में गर्भवती पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: समय पर प्रसव नहीं होने पर सीएचसी में गर्भवती पत्नी को पीटा
Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। सीएचसी परिसर में समय पर प्रसव न होने पर पति ने महिला को जमकर पीटा और अकेला छोड़कर चला गया। परिसर में तड़फ रही महिला को स्टाफ नर्स ने लेबर रूम में ले जाकर प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुकर गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की शाम प्रसव कराने के लिए सीएचसी लाया था। इसी बीच युवक परिसर में ही पत्नी को पीटने लगा। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने कारण पूछा तो पता चला कि समय पर प्रसव न होने की वजह से युवक पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। लोगों ने युवक फटकारा तो वह पत्नी को अकेला छोड़कर चला गया। महिला को परिसर में तड़फती देख स्टाफ नर्स सबा और सहयोगियों ने लेबर रूम में भर्ती किया। उसके बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देकर महिला खुश थी, लेकिन पति के व्यवहार से काफी नाराज भी थी।