फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pratical exam on 59 centers

Rampur News: 59 केंद्रों पर संपन्न हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
pratical exam on 59 centers
रामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं पांच फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के दौरान जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी गई। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जनपद में कुल 135 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में जनपद में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 जनवरी से होनी थीं लेकिन बरेली-मुुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर मतदान की वजह से परीक्षाएं केंद्रों पर समय से शुुरू नहीं हो पाईं। मंगलवार को जनपद में 59 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। बाहर से आए परीक्षकों ने लैब में विद्यार्थियों से प्रयोगात्मक परीक्षण करवाया। परीक्षा की कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ यादव ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मार्ग, हसरत इंटर कॉलेज खौद, वेदप्रकाश इंटर कॉलेज मुरसैना, मनु इंटर कॉलेज मधुपुरा, जीजीआईसी स्वार, जवाहर इंटर कॉलेज स्वार और गुरुनानक इंटर कॉलेज बिलासपुर आदि में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रयोगात्मक परीक्षा के बनाए सेक्टर मजिस्ट्रेट समय-समय पर विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed