{"_id":"cb7bd6661de5bb0d8a02dea570ad56ed","slug":"pramod-gagwar-second-time-block-pramukh-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद गंगवार को पांच साल दोबारा मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद गंगवार को पांच साल दोबारा मिली कमान
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के हाथ पांच साल बाद दोबारा ब्लाक की सत्ता मिली है। उन्होंने निवर्तमान प्रमुख अर्चना गंगवार को नौ वोटों से हराया। जीत से खुश प्रमोद गंगवार के समर्थकों ने हाईवे पर जुलूस भी निकाला। अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच के मतदान हुआ।
ब्लाक परिसर में मतदाताओं की सघन तलाशी ली गई। सबसे पहले मौजूदा ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने मतदान किया। इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार ने मतदान किया। दो बजे तक सभी 153 वोट पड़ गए। तीन बजे मतपेटी सील की गई और प्रत्याशियों के सामने मतगणना हुई।
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार गंगवार को 81 और मौजूदा ब्लाक प्रमुख को 72 मत मिले। प्रमोद गंगवार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और समर्थकों ने जुलूस भी निकाला।