फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prakasotve eve

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
prakasotve eve
रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर कीर्तन की शुरुआत खालसा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब से हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पर नगर कीर्तन का समापन हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन से पहले सुबह के वक्त गुरुद्वारा साहिब में निशान साहब के चोला बदलने की सेवा हुई। उपरांत अरदास के बाद प्रबंधक कमेटी के समस्त सदस्यों एवं साथ संगत की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता हुई। उसके उपरांत गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब खालसा मोहल्ला में कीर्तन दरबार सजाया गया। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से फूलों से सजी पालकी साहिब रवाना होकर खालसा मोहल्ला पहुंची। जहां से दोपहर करीब तीन बजे विशाल नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरुद्वारा साहिब की एंबुलेंस उसके उपरांत 11 घोड़े पर निहंग सिंह साहिबान सजकर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे। साथ ही नगाढ़ा को बजाते हुए सेवादार चल रहे थे । नगर कीर्तन में सबदी जत्थों में सरदार गुरदेव सिंह जत्था, स्त्री सत्संग सभा जत्था, नाम सिमरन जत्था, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी स्त्री सत्संग जत्था,स्त्री सत्संग जत्था शास्त्री नगर सबद कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गतका पार्टी भी शामिल रही। नानकमत्ता साहिब से आए ज्ञानी माला सिंह जी कथा वाचक नगर कीर्तन में कथा करते हुए एवं गुरुवाणी का प्रचार करते हुए चल रहे थे। खालसा मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे सज कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। पालकी साहिब के आगे पंच प्यारे अलग अलग लाइनों में चलकर पालकी साहब नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। झाड़ू की सेवा पालकी साहब के आगे आगे चल रही थी। जत्थेदार अजीत सिंह द्वारा संपूर्ण झाड़ू की सेवा का इंतजाम देखा जा रहा था। नानकमत्ता साहिब से बैंड एवं तुती बैंड बदायूं से शामिल हुए। नगर कीर्तन में भारी तादाद में संगत पुरुष, महिलाएं,वृद्ध, एवं बच्चों ने भाग लिया। नगर कीर्तन रात में शाहबाद गेट, शौकत अली मार्ग, गन्ना सोसायटी, सिविल लाइंस थाने, रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा रोड होते हुए गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा तक पहुंचा। इसके अतिरिक्त नगर कीर्तन में प्रचारक कवीसर ने भी भाग लिया। नगर कीर्तन में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पीटी भांगड़ा किया।

नगर कीर्तन में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, निहाल सिंह, निर्मल सिंह, गुरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, जसमीत सिंह, हरीश अरोड़ा, राधेश्याम अरोड़ा, रविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुलशन अरोड़ा, पेंद्र सिंह, विंदरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह दारा, धनवंत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, गुरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरुद्वारा गुरु श्री कलगीधर साहिब प्रबंधक कमेटी के दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed