फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pradhan Pratinidhi beat up BJP leader's father

Rampur News: प्रधान प्रतिनिधि ने भाजपा नेता के पिता को पीटा

Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Pratinidhi beat up BJP leader's father
स्वार (रामपुर)। गांव लखीमपुर में अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध प्रधान प्रतिनिधि रामवीर और उनके समर्थकों ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर के पिता मुंशीलाल के साथ मारपीट की। लोगों उन्हें बचाया। नगर मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। दोनों पक्षों ने कोतवाली एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मामला भाजपा जिला हाईकमान तक पहुंचा तो समझौते की कवायद भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर गांव की महिला प्रधान हैं। उनके देवर रामवीर प्रतिनिधि के तौर पर काम देखते हैं। उनका आरोप है कि गांव निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के पिता अक्सर सार्वजनिक स्थन पर प्रधान प्रतिनिधि के परिवार के प्रति अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। आरोप है कि सोमवार के दिन सुबह लगभग 10 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के पिता ने प्रधान प्रतिनिधि के सामने ही अभद्र टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि रामवीर ने अपने समर्थकों सहित नगर मंडल अध्यक्ष के पिता मुंशीलाल की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर दिया। घटना के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और उनके समर्थक स्वार सीओ के कार्यालय पहुंचे और सीओ को उन्होंने घर में घुसकर हमला कर पिता के साथ मारपीट तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रधान प्रतिनिधि रामवीर भी कई ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी तहरीर दे दी। दोनों पक्ष भाजपा के ही होने के कारण पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। घटना की जानकारी होने पर भाजपा के पदाधिकारी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास में जुट गए। संगठन से जुड़े एक नेता ने बताया कि दोनों पक्षाें के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed